(Buhana, Jhunjhunun)
झुंझनू की सूरजगढ विधानसभा सीट उपचुनाव की सबसे हॉट सीट बन गई है ..दोनो ही पार्टियों ने 16वीं विधानसभा के चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों पर दाव लगाया है। भाजपा के डाॅ. दिगम्बर सिंह जो भरतपुर के डीग कुम्हेर विधानसभा से चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस ने सूरजगढ़ से ही विधानसभा चुनाव हारे श्रवण कुमार पर ही दाव खेला है। ये प्रत्याशी चुनाव भले ही हारे हो, लेकिन हैं तुरूप के पत्ते ..भाजपा ने पूर्व मंत्री दिगंबर सिंह को हर हाल में सदन में लाने के लिए एडी से चोटी का जोर लगा दिया है तो टूट चुकी कांग्रेस लगातार चार बार विधायक रहे श्रवण कुमार से जीत की आस लगा रही हैं...दोनो में से जो भी हारेगा उसका राजनीतिक भविष्य खतरे में आना तय है,, हालांकि खतरा दिगम्बर सिंह के लिए ज्यादा है...इन चुनाव में वैसे तो कई मुद्दें हैं, लेकिन और स्थानीय और बाहरी के आगे सब गौण दिखाई दे रहे हैं। दिगम्बर सिंह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी और भाजपा के दिग्गज माने जाते हैं। जीतने पर इन्हें मंत्री बनाए जाने की भी भरपूर संभावना है। उधर, श्रवण कुमार स्थानीय नेता के नाम पर चुनावी वैतरणी पार करने में जुटे हुए हैं और वे लगातार इस बात की दुहाई दे रहे हैं कि दिगम्बर सिंह बाहरी हैं और उन्हें ढूंडने के लिए भरतपुर जाना पड़ेगा। इसी के चलते कड़े संघर्ष में फंसे दिगम्बर सिंह को पूर्ण जन्म की भी याद आ गई....नामांकन के दौरान भाजपा से नीता यादव और कांग्रेस से कर्मवीर यादव ने बागी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, लेकिन कर्मवीर को मनाने में कांग्रेस तो कामयाब हो गई, लेकिन भाजपा नीता को मैदान से नहीं हटा पाई। इसके चलते मुकाबला त्रिकोणीय बनाने की उन्होंने कोशिश की। हालांकि नीता भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, लेकिन फाइट भाजपा और कांग्रेस के बीच ही बताई जा रही है......शेखावाटी की सूरजगढ़ विधानसभा सीट में जाट, यादव, राजपूत, कुमावत, सैनी, बाह्मण, वैष्य मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इनमें जाट मतदाताओं का विभाजन भाजपा कांग्रेस में होगा, तो वहीं 45 हजार यादव मतदाताओं पर नीता की नजर है। अन्य मतदाता प्रत्याशियों की जीत और हार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उपचुनाव प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का चुनाव है। यही वजह है कि दोनों ओर से नेताओं की फौज चुनाव प्रचार में जमा है।
पोलिंग स्टेशन 250-
पुरुष मतदाता 116465
महिला मतदाता 109977
14 वीं विधानसभा के परिणाम -
सीट -सुरजगढ, प्रत्याशी-संतोष अहलावत, मत मिले-108840, हारा-श्रवण कुमार, मत मिले-58621, अंतर-50219
2013 में संतोष अहलावत बनी थी विधायक
सूरजगढ सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं
भाजपा ,कांग्रेस के अलावा एमईडीपी की उर्मिला मेघवाल, रामचंद्र, अनिता, ईश्वर सिंह, नीता यादव, सुरेन्द्र और सुभाष कडवा
श्रवण कुमार के लिए प्लस प्वाइंट -
स्थानीय होना है यदि श्रवण कुमार जीतते हैं तो कांग्रेस में फिर से जान आएगी..और सचिन पायलट का कद भी बढेगा..यदि दिगंबर हारे तो उनका सियासी वजूद खतरे में पड जाएगा..
श्रवण कुमार के लिए माइनस प्वाइंट-
ओला परिवार खुलकर विरोध में,
संतोष अहलावत से 50 हजार वोट से ज्यादा से हार,
दिगंबर सिंह के लिए प्लस प्वाइंट-
भाजपा का सशक्त चेहरा,
मुख्यमंत्री के नजदीकी,
मंत्री की हसरत पाले क्षेत्र की आस दिगंबर की जीत से ही पूरी हो सकती है
दिगंबर सिंह के लिए माइनस प्वाइंट-
बाहरी प्रत्याशी का ठप्पा,
भाजपा की बागी नीता यादव पहुंचा सकती है नुकसान ,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।