जम्मू कश्मीर की बाढ़ में फंसे राजस्थान के तीन सौ से ज्यादा लोग........
(Digod, Kota) जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हालत बिगड़ते जा रहे हैं। कई लोग बेघर हो गए तो कई लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर आसरा लिया हुआ है। प्रदेश के कोटा जिले से शादी समारोह में शिरकत करने गए एक परिवार के 16 लोगों का पिछले चार दिनों से पता नही चल पा रहा है। कोटा के घंटाघर इलाके में रहने वाला परिवार 2 सितम्बर को जम्मू में शादी समारोह में शिरकत करने गया था। दो दिन बाद 4 सितम्बर को कोटा में अपने रिश्तेदारों से जम्मू में फंसे लोगों का फोन पर आखरी संपर्क हुआ। जम्मू कंट्रोल रूम को कोटा के सांसद के प्रयासों से संपर्क किया गया है। लेकिन वहां से भी अब तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।