दलाई लामा को किसी उत्तराधिकारी की जरूरत नहीं
(India)
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि दलाई लामा चुनने की सदियों पुरानी परंपरा को अब खत्म कर दिया जाना चाहिए और उनके बाद किसी भी व्यक्ति को उनका उत्तराधिकारी बनाये जाने की जरूरत नहीं है। दलाई लामा ने एक जर्मन अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारे पास लगभग पांच सदी तक दलाई लामा रहें। चैदहवें दलाई लामा, वह स्वयं काफी लोकप्रिय हैं। इस परंपरा को लोकप्रिय दलाई लामा के साथ ही खत्म कर देना चाहिए। अगर कोई कमजोर व्यक्ति दलाई लामा बन जाएगा तो आध्यात्मिक गुरु की प्रतिष्ठा धूमिल होगी। उन्होंने कहा कि तिब्बत में बौद्ध धर्म किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। हमारे पास बहुत अच्छा संगठनात्मक ढांचा है और कुशल और प्रशिक्षित भिक्षु और विद्वान हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।