गो तस्करों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बंद रहा झुंझुनूं,,,,,,,,
(Jhunjhunun, Rajasthan) गौ तस्करों की गिरफ्तारी की मांग और पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाते हुए आज गौ रक्षा दल ने झुंझुनूं बंद का आह्वान किया हैं। झुंझुनूं बंद पूर्णतया सफल रहा। सुबह से ही गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की टोलियां शहर के चप्पे चप्पेपर नजर आई। वहीं पुलिस के पुख्ता प्रबंध भी नजर आए। शिव सेना और ऑटो रिक्शा यूनियन सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया था। जिसका असर भी देखने को मिला। ऑटो नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवश्यक सेवाओं को इस बंद से अलग रखा गया। आपको को बता दें कि गौ रक्षा दल का आरोप है कि गौ तस्करी को रोकने के लिए जब भी वे पुलिस को सूचना देते हैं तो पुलिस उनका सहयोग नहीं करती हैं। जब इस मामले में वे एसपी से मिले तो उन्होंने भी उलटा गौ रक्षा दल कोसहयोग देने के बल्कि असहयोग की भाषा का प्रयोग किया। गौ रक्षा दल की मांग है कि जब तक गौ तस्करों पर कार्रवाई और एसपी का तबादला नहीं होता है वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।