(India)
हज का मुकदस सफर आज से शुरू हो गया है । पहली फ्लाट में 235 हजयात्री रवाना हुए, रिश्तेदार और परिजनों ने माला पहनाकर हजयात्री को विदाई दी । सबसे अधिक उम्र के हजयात्री नागौर के 89 वर्षीय रमजानी और सबसे कम उम्र के जयपुर निवासी 25 वर्षीय अजहरुद्दीन हैं। गौरतलब है कि सांगानेर एयरपोर्ट से 24 सितम्बर तक हजयात्रियों की कुल 16 फ्लाइट रवाना होगी। हर फ्लाइट में 235 हजयात्री रवाना होंगे। हाजियों की वापसी 23 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।