हैंगिंग पिलर पर टिका है यह भारतीय मंदिर, आश्चर्य से श्रद्धालु झुकाते हैं शीश
(India) इस मंदिर के 70 से ज्यादा पिलर बिना किसी सहारे के खड़े हैं और मंदिर को संभाले हुए हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि इन पिलर्स के नीचे से अपना कपड़ा निकालने से सुख-समृद्धि मिलती है। वहीं, मंदिर परिसर से 200 मीटर दूर बना नंदी भी सबको आकर्षित करता है। यह 4.5 मीटर ऊंचा और 8.23 मीटर लंंबा है और सिर्फ एक ही पत्थर से बनाया गया है।
लेपाक्षी मंदिर
इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया। यह भगवान शिव, विष्णु और वीरभद्र को समर्पित है। यहां इन तीनों भगवानों के अलग-अलग मंदिर मौजूद हैं। सबसे खास यहां नागलिंग की प्रतिमा और पैरों के निशान हैं, जो श्रद्धालुओं का ध्यान खींचते हैं। इसके अलावा यहां कई खूबसूरत कलाकृतियां हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।