झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा,,,,,क्यों हो तारा शाहदेव मामले की सीबीआई जांच.....
(JHARKHAND, India) तारा प्रकरण में संलिप्त लोगों की जांच के लिए झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मंगलवार को सीबीआई, एनआईए, ईडी, केंद्रीय गृह सचिव, राज्य के गृह सचिव और रांची के एसएसपी समेत 14 से पूछा है कि क्यूं इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। कार्यवाहक चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सभी से अपना अपना पक्ष रखने को कहा है। अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में सात अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश कोर्ट ने दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई भी अब सात को ही होगी। इस बीच जनहित याचिका दायर करने वाले अखंड भारत के विजय कुमार जेठी ने कोर्ट से कहा कि यह एक राष्ट्रद्रोह का मामला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।