धौलपुर में जनटीवी की खबर का असर.........
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर जिले में नकली दूध के कारखानो की खबर दिखाए जाने के बाद जन टीवी की खबर का असर हुआ है। जन टीवी पर नकली दूध बनाने की खबर दिखाए जाने के बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य निरिक्षको को टीम ने नकली दूध के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। कार्रवाई के दौरान कैमिकल विक्रेताओं की दुकानें बंद हो गई। अभियान के पहले दिन खाद्य निरिक्षको की टीम ने सैपऊ कस्बे में पहुँचकर दो दूध के चिलिंग प्लांटों पर छापेमार कार्यवाही कर दूध के नमूने लिए है। जिला कलेक्टर ने निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम तब तक हर रोज कार्यवाही करेगी जब तक नकली दूध के काले कारोबार को बंद नहीं किया जाता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।