(JAMMUandKASHMIR, India)
जिससे रोजमर्रा की जरूरी चीजों का इंतजार कर रहे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तक संपर्क दुरस्त हो गया। हालांकि 300 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज छठे दिन भी बंद रहा। सेना के अधिकारियों ने कहा, ‘भारतीय सेना के इंजीनियरों और सीमा सड़क संगठन के समन्वित प्रयासों से बाढ़ प्रभावित कश्मीर घाटी का लेह क्षेत्र से सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है।’ 434 किलोमीटर लंबा राजमार्ग 3 सितंबर से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद था। अधिकारियों ने कहा कि यातायात बहाल होने से कश्मीर घाटी में सेना द्वारा चलाये जा रहे राहत अभियानों में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘अब सेना कश्मीर घाटी में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति लेह में मौजूद भंडारों से कर रही है।’ अधिकारियों के मुताबिक भोजन, पानी और दवाएं लद्दाख में सेना के भंडारों से ले जाये जाएंगे वहीं अतिरिक्त सामग्री मनाली के रास्ते लाई जा रही है। इस बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं जो अनेक जगहों पर भूस्खलन आदि के कारण बंद पड़ा है। अनेक जगहों पर भूस्खलन होने, सड़क बह जाने और बाढ़ आने से 4 सितंबर को राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।