योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
(India)


चुनाव आयोग ने कथित भड़काऊ टिप्पणियां करने के लिए बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजा है। आदित्यनाथ को नोएडा में विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं भड़काने और धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप है। आदित्यनाथ की कथित टिप्पणियों पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उनकी राय है कि पहली नजर में उन्होंने आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। आयोग ने आदित्यनाथ से पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। जवाब देने के लिए आदित्यनाथ को बुधवार शाम तक का समय मिला है। आयोग ने अपने कारण बताओ नोटिस में आदित्यनाथ की रविवार की चार कथित टिप्पणियों का उल्लेख किया। आयोग कहना है कि ये टिप्पणियां आचार संहिता का उल्लंघन करती हैं। आयोग ने आदित्यनाथ की इन चार कथित बातों पर आपत्ति जताई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।