विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत,
(Rajasthan, India) जनता ने जो विश्वास जताया है। उस पर हम खरा उतरेंगे। जनता की पीड़ा हमारी पीड़ा है। हर समस्या का समाधान करने का प्रयास होगा। पानी सप्लाई की समस्या जल्द दूर की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के अस्पतालों की हालत में भी सुधार होगा। ये मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नसीराबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। मिशन ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी सरिता गैना के समर्थन में वोट मांगते हुए वसुंधरा राजे ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों का हिसाब मांगने वाली कांग्रेस अपने पिछले 52 साल का हिसाब जनता के सामने दें। उसके बाद वे उनसे पिछले 10 महीनों का हिसाब मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस उन पर निशुल्क दवा योजना और पेंशन योजना बंद करने का आरोप लगा रही है। लेकिन उन्होंने किसी योजना को बंद नहीं किया है। ना ही रोडवेज को बंद किया गया है। मुख्यमंत्री राजे ने राशन की दुकानों का आधुनिकीकरण करने के साथ ही प्रदेश में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए आजीविका मिशन के जरिये स्किल डवलपमेंट करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया था। जिसे पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।