मुलाकात के बाद मीडिया से बाचचीत करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी पार्टी को यह उम्मीद है कि उपराज्यपाल जंग अपनी सिफारिशों की समीक्षा करेंगे। मुलाकात के दौरान केजरीवाल के साथ रहे आप नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि हमने अपने स्टिंग ऑपरेशन की सीडी सुपुर्द कर दी है जिसमें दिखता है कि भाजपा 4 करोड़ रुपये में हमारे विधायक को खरीदने की कोशिश कर रही है। हमने उपराज्यपाल से वीडियो देखने का अनुरोध किया है। हमने उनसे राष्ट्रपति मुखर्जी को 4 सितंबर को भेजे पत्र की समीक्षा करने को भी कहा है जिसमें उन्होंने सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने की अनुमति मांगी है। आप नेता ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा पर खरीद फरोख्त में संलिप्त होने का आरोप लगाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।