निगरानी विभाग ने किया घूसखोर बीडीओ को गिरफ्तार.......
(BIHAR, India) टनकुप्पा प्रखंड के बीडीओ सेस कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बुधवार को निगरानी की टीम ने गया शहर स्थित मकसूदन कालोनी में छापामारी कर घूसखोर बीडीओ को गिरफ्तार किया। निगरानी विभाग के डीएसपी अली अंसारी ने बताया कि टनकुप्पा प्रखंड के उतलीवारा पंचायत के निवासी परशुराम यादव ने निगरानी में शिकायत दर्ज करायी थी कि बीडीओ सेस कुमार द्वारा पैक्स सूची में नाम में हेराफेरी करने के नाम पर 50 हजार की रकम मांगी जा रही है। शिकायत के आलोक में निगरानी की टीम ने काररवाई करते हुये टनकुप्पा बीडीओ के खिलाफ गया शहर स्थित उनके आवास में छापामारी की और रिष्वत के 20 हजार रूपये
की रकम के साथ बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।