(Antah, Baran)
बारां में पुलिस ने गरीब जनता के हक के गेहूं की कालाबाजारी का खुलासा किया है। कुंजेड़ चौकी के रिछन्दा गांव में डीलर की ओर से ये 90 कट्टे गेहूं कालाबाजारी के जरिए कहीं ओर भेजे जा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने इस गाड़ी को रोक ली और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मेटाडोर नंबर आरजे 28 जीए 0039 के साथ गेहूं के 90 कट्टे जब्त कर लिए। मामले के बाद जिले के राशन डीलरों में हड़कंप मच गया है। वही जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीणा भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। मीडिया ने जब उनसे मामले में बात करनी चाही तो वे टालमटोल करते हुए निकल गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।