नारी सशक्तीकरण की कोशिशों के बीच अपनों से ही असुरक्षित हैं महिलाएं,
(Bharatpur, Rajasthan) नारी के सम्मान और नारी सशक्तीकरण का दम भरने वाले देश में नारियों पर कितना अत्याचार हो रहा है। ये किसी से छुपा नहीं है। हालात तब और गंभीर दिखते हैं। जब पीड़िता ने पति पर वेश्यावृति कराने के आरोप लगाए। लेकिन पुलिस की ओर से पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई। और मामला भी दर्ज नहीं किया गया। मामला दर्ज कराने के लिए पीड़िता को धरने पर बैठना पड़ा। इसके बावजूद एसडीएम कहते हैं कि उन्हें मामले का ही पता नहीं है। मामला है टोंक के उनियारा में रहने वाली पीड़िता का। जिसने अपने पति पर वेश्यावृति कराने, दोस्तों से अपहरण और रेप कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता ने पुलिस पर भी पति से मिलीभगत का आरोप लगाकर उसे परेशान करने और मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया वहीं भरतपुर में एक बार फिर एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ गई। उसके ससुराल वालों ने ना सिर्फ उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। बल्कि उसे जहर देकर भी मार डाला। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी छोटी बहन के साथ मारपीट करने में भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। जानकारी के अनुसार रूपबास कस्बे के पहलवान का नगला गांव में तीन महीने पहले भरतपुर के कोरेर का नगला गांव से दो सगी बहनों की शादी एक ही परिवार में की गई थी। शादी के समय मृतका के पिता ने अपने सामथ्र्य के अनुसार दान दहेज देकर अपनी दोनों बेटियों को विदा किया। लेकिन दहेज के लालची ससुराल पक्ष ने दोनों बहनों को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत दोनों बहनों ने अपने पीहर पक्ष के लोगों से भी की थी। लेकिन पीहर पक्ष के लोग समझा बुझाकर मामले को शान्त करा देते। महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।