बार और बेंच के बीच गतिरोध के बीच वकीलों की हड़ताल में नया मोड ,,,,,
(Bhopalgarh, Jodhpur) बार-बैंच के बीच दो महीने से जारी गतिरोध और संघर्ष के बीच हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है इसी के चलते दो अतिरिक्त महाअधिवक्ताओं ने आज अपना इस्तीफा दे दिया । अतिरक्त महाधिवक्ता पुष्पेंदर भाटी और श्याम सुन्दर लादरेचा ने अपना इस्तीफा भेज दिया । गौरतलब है कि बुधवार को हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश गोविन्द माथुर भावुक हो उठे थे। उन्होंने जोधपुर में अतिरिक्त महाधिवक्ताओं को हाजिर होने का अल्टीमेटम देते हुए सनद रद्द करने की चेतावनी दी थी । इधर अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की कोर्ट में उपस्थिति पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने आपात बैठक बुला हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। देर शाम राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की बैठक भी हुई, जिसमें अधिकांश सदस्यों ने कहा कि हाईकोर्ट प्रशासन हड़ताल तोड़ने का प्रयास कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।