(Dhariawad, Udaipur)
धौलपुर में बीती रात हुई बारिश के चलते एक गंभीर हादसा होने से बच गया। बारिश से कोतवाली थाना इलाके में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिटी कोतवाली के मुख्य दरवाजे के पास बना क्रीड़ा कक्ष भर-भरा कर गिर गया लेकिन रात होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द शर्मा ने बताया कि विद्यालय भवन काफी प्राचीन हैं। लेकसिटी कहलाने वाले उदयपुर की झीलों से होकर आयड नदी में बह रहा पानी उदयसागर झील तक पहुंच रहा है। ऐसे में उदयसागर झील भी लबालब होने की कगार पर पहुंच चुकी है। इसी को देखते हुए जलदाय विभाग ने उदयसागर झील के गेट 8 फिट तक खोल दियें। आठ फिट तक गेट खुलने के बाद पानी तेज गति से बहने लगा वहीं इस नजारे को देखने के लिये कई शहरवासी उदयसागर झील तक पहुंचे। उदयसागर झील से छोडा गया पानी चित्तोडगढ जिले तक जाता है। दरअसल आयड नदी में अभी भी पानी का बहाव जारी है। ऐसे में उदयसागर झील के आस पास के गॉवों में खतरे को देखते हुए इस पानी की निकासी की गई हैं।
उदयपुर की फतहसागर झील लगातार पानी की आवक से अब छलकने को आतुर है और यह कहा जा सकता है की आने वाले 24 घंटों में झील छलक सकती है। फतहसागर झील उदयपुर की सबसे खूबसूरत झील मानी जाती है इसलिए सभी को इसके छलकने का इंतजार होता है। हजारों की संख्या में शहरवासी यहां पहुंच जाते है और झील के नजारे का आनंद लेते है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।