(India)
जौनपुर के मादरडीह में चल रहे उत्खनन के दौरान मिल रहे प्राचीन अवशेषों को लेकर जनपद सुर्खियों में है। इस दशा में दृष्टि स्वाभाविक रूप से ऐसे अन्य ऐतिहासिक स्थलों की ओर जाती है जिन्हें लेकर दंत कथा और मान्यताएं प्रचलित हैं। लोगों का मानना है कि वाचिक परंपरा से चली आ रही इन कथाओं को आधार मान कर इन स्थानों पर भी खुदाई कराई जाए तो कई पुरातात्विक रहस्यों से पर्दा हट सकता है। जौनपुर के सोनाई, खड़वाधावा व हथेरा गांव की मिट्टी रहस्यों से भरपूर है। यहां जब भी खुदाई होती है तो मूर्तियों का भंडार मिलता है। अब तक भगवान विष्णु, गौतम बुद्ध सहित अनेक देवी देवताओं की मूर्तियों सहित तमाम द्वापर युगीन अवशेष मिल चुके हैं। बरसठी क्षेत्र का सोनाई गांव अपने आप में बेमिसाल है। 90 फीट का शिव लिंग, सैकड़ों वर्ष पुरानी विष्णु भगवान की मूर्ति और रहस्यमय कुआं। जहां ऐसे दुर्लभ नजारे दिखने को मिले वह स्थान असाधारण ही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के दो भीटों के बीच स्थित तालाब के अवशेष द्वापर युगीन प्रतीत होते हैं। सोनाई ग्राम के पश्चिमी कोने पर ग्रामीणों को शिव लिंग दिखाई पड़ा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।