(India)
पश्चिमी ग्रीनलैंड में समुद्र के पास बसा शहर इलुलिस्सैट मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर को जेकब्सहेवन भी कहा जाता है। शहर के किसी भी ऊंचे स्थान पर जाकर यहां ग्लेशियरों को निहार सकते हैं। लोग जहाज से उनके पास जाकर उन्हें पिघलते और समुद्र में गिरते हुए देखते हैं। यहां से आर्कटिक सर्कल की दूरी मात्र 200 किलोमीटर है। यहां से कुछ दूर इलुलिस्सैट सिफ्जोर्द नाम की जगह विश्व धरोहर घोषित है। शहर में बने घर, उनके डिजाइन और रंग इस तरह हैं कि बर्फबारी के बावजूद वे दूर से आकर्षक नजर आते हैं। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों को भी होटल की तरह बनाया है, ताकि वे पर्यटकों के रहने की व्यवस्था कर सकें। पर्यटन ही इस शहर की आमदनी का प्रमुख माध्यम है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।