तिब्बत में शुरू हुआ स्नान महोत्सव
(India) तिब्बती पठार में शरद ऋतु की शुरुआती ठंड के बावजूद इसमें युवाओं और बूढ़ों ने भाग लिया, इस समारोह को 'कर्म रिगकी' के नाम से जाना जाता है, एक हफ्ते तक चलने वाला यह समारोह तिब्बती कैलेंडर के मुताबिक सातवें या आठवें महीने में पड़ता है, तिब्बतियों के लिए नदी के पानी का पारंपरिक महत्व है, उनका मानना है कि नदी का पानी चिकित्सकीय गुणों से परिपूर्ण है और बीमारियों को दूर करता है, आयुर्वेद चिकित्सा पर लिखी गई पुस्तकों में भी पानी के चिकित्सकीय गुणों का उल्लेख है, उनके मुताबिक, इस समय पानी मीठा और गले तथा पेट के रोगों में फायदेमंद होता है, एक सप्ताह तक चलने वाले इस समारोह के दौरान पठार की नदियां और झरने स्नान करने वाले लोगों से भरे रहते हैं.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।