पटना में दिखेगी मां वैष्णो देवी की गुफा
(India)


पटना के चकारम में पूजा पंडाल वैष्णो देवी की गुफा के स्वरूप में दिखाई देगा। इसी गुफा में मां दुर्गा विराजमान होंगी। इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर नवयुवक संघ चकारम, देवी स्थान के तत्वावधान में पूजा की जाती है। बीस वर्षो से हो रही भव्य पूजा- पूजा समिति के प्रधान महासचिव अनिल कुमार यादव ने कहा कि यहां पर देवी की पूजा काफी दिनों से की जा रही है। लेकिन पिछले बीस वर्षो से यहां पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। सजावट की विशेष तैयारी- यहां पर पूजा समिति की ओर से विशेष सजावट की तैयारी की जा रही है। खासकर कृष्णानगर मोड़ से लेकर चकारम चैक तक सजावट की जाएगी। इसके अलावा बुद्धा कॉलोनी मोड़ तक सजावट करने की तैयारी चल रही है। यहां पर बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों से सजावट की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।