गोवर्धन के चार प्रमुख मंदिर बनेंगे अहम हिस्सा
(India) इस श्राइन बोर्ड का गोवर्धन के चार प्रमुख मंदिर अहम हिस्सा बनेंगे, इसी के साथ ब्रज के प्राचीन मंदिरों में लैक्सी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु उनके पौराणिक महत्व को समझ सकेंगे, लंबे समय से इस तरह की व्यवस्था की मांग की जाती रही है, जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने बताया 'इस पूरी कवायद पर तेजी से अमल किया जा रहा है, जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गोवर्धन बस स्टैंड परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की योजना बना ली गई है, परिवहन निगम से भी इस संदर्भ में बात हो चुकी है'. मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्रज के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों से श्रद्धालुओं को परिचित कराने के लिए बरसाना के मान मंदिर परिसर में लैक्सी बोर्ड लगाए जाने का फैसला किया गया है.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।