पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की आत्मकथा वन ‘वन लाइफ इज नोट एनफ‘  का जयपुर में हुआ विमोचन
(Amber, Jaipur) पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की आत्मकथा ‘वन लाईफ इज नोट ऐनफ‘ का गुरूवार को जयपुर के एक निजी होटल में विमोचन किया गया। अपनी पुस्तक का विमोचन खुद नटवर सिंह ने किया। इस मौके पर नटवर सिंह ने लोगों से अपने अनुभव भी शेयर किए। नटवर सिंह ने बताया कि वर्तमान में पडौसी देशों के साथ स्थितियां बदली हैं। गौरतलब है कि देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अपनी आत्मकथा में दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में अपने अनुभव लिखे हैं, साथ ही वोल्कर कन्ट्रोवर्सी और पीएम उम्मीदवार के रूम में सोनिया गांधी के इन्कार सहित कई घटनाओं को इसमें विशेष रूप से लिखा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।