(India)
राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुर मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में हजारों मुस्लिम विशेष नमाज अदा करने के लिए आये। मस्जिदों के बाहर भी नमाज पढ़ने के लिए बैठे हुए हजारों श्रद्धालुओं को देखा गया। नमाज के बाद कई मुस्लिमों ने जानवरों की बलि दी। यह बलि पैगंबर इब्राहिम की अपने एकमात्र पुत्र इस्माइल को अल्लाह के आगे कुर्बान करने की मंशा वाली घटना की याद में दी जाती है। आम लोगों में बकरीद के नाम में मशहूर यह पर्व रमजान माह के समाप्त होने के करीब 70 दिन बाद मनाया जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम नये कपड़े पहनकर विशेष नमाज अदा करते हैं और फिर अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के घर जाकर बधाई देते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।