(Amber, Jaipur)
दिवाली से ठीक पहले पुष्य नक्षत्र पर राजधानी जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश का दूध, दही, घी, शहद और हल्दी से अभिषेक किया गया। साथ ही गणेश जी का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में पंचामृत अभिषेक हुआ और भगवान के मोदकों का भोग लगाया गया। प्रथम पूज्य के पुष्य अभिषेक के दौरान भक्तों में गणपति की झलक पाने के लिए होड रही। शहर के गणेश मंदिरों में पुष्य नक्षत्र में दिनभर भगवान गणेश की मनुहार का दौर चलता रहा । यह महासंयोग गुरूवार से शुरू होकर आज दोपहर 1.37 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धी और अमृत सिद्धीयोग भी है। इस नक्षत्र के दौरान खरीदी जाने वाली वस्तु शुभ,लाभ और रिद्धी सिद्धी दायक मानी जाती है । अब आगे यह संयोग 16 अक्टुबर 2025 में आएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।