धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान?
भगवान धन्वंतरिको देवताओं का वैद्य और चिकित्सा के देवता भी बताया गया है। चिकित्सकों और वैद्यों के लिए इस दिन का खास महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि से बेहतर स्वास्थ्य की कामना की जाती है। धनतेरस पर शाम को घर के मुख्य द्वार तथा आंगन में दीपक जलाने की प्रथा भी है। इस प्रथा के पीछे अनेक लोक कथाएं हैं। धनतेरस पर सफाई के लिए नई झाडू और सूपड़ा खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। इस दिन वैदिक देवता यमराज की पूजा की जाती है। वर्ष में केवल इसी दिन मृत्यु के देवता की पूजा की जाती है। इस दिन यमदेव की पूजा करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख वाला दीपक रात भर जलाना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के मौके पर लाभ वृद्घि के लिए शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करनी चाहिए। हर दिन कुछ समय ऐसे होते हैं जब खरीदारी या कोई भी शुभ काम करना अच्छा नहीं होता है। इसलिए इस समय का ध्यान रखकर ही धनतेरस पर खरीदारी करें। इस बार धनतेरस पर विशेष संयोग बन रहा है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन की गई खरीदारी अति शुभफलदायी होगा। आज पूरे दिन धनतेरस मनाया जाएगा। विशेष योग के कारण धन संबंधी उत्थान व धन आगमन के योग बनेंगे। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन (21 अक्टूबर) सूर्यास्त 5.31 बजे से है जिससे लक्ष्मी से संबंधित व पूजन समाग्रियों के लिए इस दिन सूर्यास्त 5.38 बजे पर हो रहा है। ऐसे में पूजन संबंधी कोई भी सामग्री 5.39 बजे से खरीदना अति उत्तम होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।