उबटन में ये ध्यान रखें-
- उबटन में इस्तेमाल होने वाली चीजें कमरे के ताप के बराबर ताप पर हों।
- पहली बार किसी उबटन के इस्तेमाल से पहले उसे कान के पीछे वाली त्वचा पर लगाएं। कोई समस्या न होने पर ही चेहरे या हाथ पैरों में इस्तेमाल करें।
- उबटन को कभी भी पूरी तरह न सूखने दें। हल्का गीला होने पर ही छुड़ा दें।- 100 ग्राम हल्दी की गांठ को रातभर के लिए छाछ में भिगो दें। सुबह पीसकर पेस्ट बनाएं। यह उबटन ठंड से राहत दिलाने और रंगत निखारने में कारगर है।
- थोड़े-से दही में 8 से10 तुलसी या नीम की पत्तियों का पाउडर मिलाएं। इसके प्रयोग से त्वचा में अक्सर उभरने वाले कील, मुंहासों और दानों से राहत मिलेगी।
-चम्मच आटे का चोकर, चावल का पेस्ट, 5-6 पुदीने की पत्तियां और 5 गुलाब की पंखुडिय़ां एकसार करें। इससे त्वचा मुलायम और सेहतमंद बनेगी।
रूखी त्वचा
- तिल को दूध में रातभर भिगोकर रखें। सुबह पीसें और चुटकी भर हल्दी मिला लें। यह उबटन त्वचा को निखारने के साथ-साथ ठंड से राहत भी देगा।
- रात के समय 2 बादाम और 1 छोटा चम्मच चिरौंजी जऱा-से दूध में भिगो दें। सुबह पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
- चम्मच चावल का आटा, 1 छोटा चम्मच शहद व 1 छोटा चम्मच गुलाबजल मिलाकर बना लेप लगाएं। इससे त्वचा खिलेगी व मुलायम भी बनेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।