बिहार-झारखंड में छठ पर्व की धूम
(India)
नहाय खाय के साथ सोमवार से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है। छठ व्रती पूरी तरह इस महापर्व में जुट गए हैं। पहले दिन नहाय खाय के दिन छठ व्रती गंगा स्नान से लेकर घर की साफ सफाई करते है। छठ व्रत में साफ सफाई का सबसे ज्यादा महत्व होता है। नहाय खाय के दिन छठ व्रती गंगा में स्नान कर फजल घर लेकर आते है। जो लोग गंगा घाटों तक नहीं जा पाते है। वे अपने घर पर ही कुंड बनाकर स्नान करते है। इस दिन घरों में अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी खाई गई। नहाय खाय के बाद मंगलवार को खरना की शुरूआत होगी। और उसके बाद छठ व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर देते है। नहाय खाय के साथ ही छठ पूजा के आरंभ होते ही बिहार झारखंड में छठ के लोक गीतों से पूरी फिजा भक्तिमय हो जाती है। गंगा घाटों की सफाई से लेकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।