(India)
इससे पहले ये दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि के रूप में मनाई जाती रही है। इस कड़ी में दूरदर्शन पटेल पर कई कार्यक्रम प्रसारित करेगा। इसमें पटेल के गांव करमसाड के कार्यक्रम भी दिखाए जाएंगे, जिसके लिए एक संपादकीय टीम को वहां भेजा गया है जो "लौह पुरूष" के जीवन पर आधे घंटे की डॉक्यूमेंट्री बनाएगी। डॉक्यूमेंट्री में स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और आजादी के बाद किए गए उनके कार्यो को दिखाया जाएगा। इसके लिए दुर्लभ फुटेज को खंगाला जा रहा है और इतिहासकारों व अकादमी सदस्यों से पटेल की भूमिका के बारे में जानकारी ली जा रही है। दूरदर्शन ने इसके लिए प्रमोशनल वीडियो भी बनाया है जो पटेल के विजन और राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम को प्रसारित करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।