मोहर्रम के मौके पर निकाले जा रहे है ताजिये
(India) पैगम्बर हजरत मौहम्मद के नवासे हजरत हुसैन और उनके योद्धाओं की शहादत में आज मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाल कर करबला में सुपुर्द ए खाक किया। इस जुलूस में करीब 450 ताजिये शामिल हुए जिनके साथ बैंड, ढोल ताशे और अखाडे भी थे। इस मौके पर अखाडेबाज अपने हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। ताजियों को देखने के लिए शहरभर से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग मोहर्रम मना रहे हैं। वहीं झुंझुनूं में भी बीती रात को इमाम बाड़ो से ताजिए निकाले और मातमी धुनों के बीच उन्हें कर्बला की ओर ले जाया गया जहां इन्हें दफनाया जाएगा। असर की नमाज के बाद से शुरू हुआ यह कार्यक्रम बीती रात को पूरी रातभर चला। शहर के मोहल्ला चेजारान के बीच रातभर मातमी धुनों के साथ ढोल ताशे बजाए गए। वहीं मुस्लिम परिवार के लोगों ने ताजिए के नीचे निकलकर दुआएं मांगी। रात को मोहल्ला पीरजादान में अखाड़े का आयोजन किया गया। जिसमें उस्तादों ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज कारनामे किए। हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मोहर्रम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में बने ताजियों का जुलूस निकाला गया। जिन्हें करबला में सुपुर्द ए खाक कर दिया जाएगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।