अफ्रीका में आज ही के दिन गिरफ्तार हुए थे महात्मा गांधी
(India) हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन में अंग्रेजों के खिलाफ यूं तो कई मोर्चे निकाले हैं और कई बार उन्हें गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर 6 नवंबर के दिन बापू से जुड़ा ऎसा क्या हुआ था, जो ये दिन भी इतिहास के पन्नों में शुमार हो गया। ये बात तो आप सभी जानते हैं कि मोहनदास कर्म चंद गांधी(बापू) ने अंग्रेजों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने का कारवां दक्षिण अफ्रीका से ही शुरू किया था। गांधी 1893 में साउथ अफ्रीका आए थे और यहां रंग भेद की नीती के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी। 1984 में उन्होंने नेटल इंडियन कांग्रेस(एनआईसी) की स्थापना की। अपने इस प्रयास के कारण गांधी जल्द ही वहां रह रहे लाखों भारतीयों के हक के लिए आवाज उठाने वाले उनके लीडर बन गए। 1913 में अंग्रेजी शासन के दौरान सभी पूर्व गरमिटिया मजदूरों पर इंडियन रीलीफ बिल नाम से टैक्स लागू कर दिया था। जिसके खिलाफ महात्मा गांधी ने एक आंदोलन चलाया। गांधी के इस आंदोलन को हजारों मजदूरों का समर्थन मिला। वहीं 6 नवंबर, 1913 को एक विरोध रैली का नेतृत्व कर रहे गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी इस रैली में 127 महिलाएं, 57 बच्चों और तकरीबन 2037 लोगों ने हिस्सा लिया था। लोगों के भारी समर्थन को देख सरकार ने इंडियन रिलीफ बिल को खत्म कर दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।