(India)
आंध्रप्रदेश में स्थित बेलम की गुफाएं मेघालय की गुफाओं के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी गुफा है। आंध्रप्रदेश के कुरनूल से करीब 106 किलोमीटर दूर स्थित इस गुफा में कई बड़ी-बड़ी कंदराएं हैं। इन गुफाओं की खोज 1884 में ब्रिटिश नागरिक रॉबर्ट फुटे ने की थी। बता दें कि ज्यादातर गुफाएं पहाड़ों में होती हैं, लेकिन भारत की ये गुफा एक सपाट खेत के नीचे बनी है। ऊपर से नीचे गुफा तक कुएं जैसे तीन बड़े छेद बने हैं। इनमें से बीच वाले का इस्तेमाल गुफा में जाने के लिए किया जाता है। 3229 मीटर लंबी इन गुफाओं में अंदर चट्टानों की संरचना आपको स्तब्ध कर देगी। इनके अंदर पानी के कई स्त्रोत हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।