चुनाव को लेकर मां वैष्णो देवी यात्रा में गिरावट
(JAMMUandKASHMIR, India) लेकिन वर्तमान में यह आंकड़ा गिर कर 14 से 16 हजार रह गया है। यात्रा में गिरावट का मुख्य कारण विधानसभा चुनाव माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक, मतदान की तिथि नजदीक आने पर वैष्णो देवी यात्रा में और गिरावट आ सकती है। वहीं, वर्तमान में मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को पंजीकरण सहित दर्शनों में कोई परेशानी नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन हो रहे हैं। दूसरी तरफ यात्रा में गिरावट के चलते नगर के गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं व होटल खाली नजर आ रहे हैं। दुकानदार भी श्रद्धालुओं के इंतजार में अपना दिन गुजार रहे हैं। शुक्रवार को पूरा दिन मौसम साफ रहा। श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के हेलीकॉप्टर सेवा सहित बैट्री कार सेवा व अन्य सुविधाएं मिलती रहीं। श्रद्धालुओं ने इसका पूरा लाभ उठाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।