जयपुर का 287वां स्थापना दिवस आज, चार दिनों तक होंगे रंगारंग सांस्कृतिक समारोह
(India) जयपुर यानी गुलाबी नगरी। यानी छोटी काशी। कौन नहीं जानता कि जयपुर किस मायने में अहम है। इसकी ना सिर्फ राजस्थान या हिंदुस्तान। पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान है। यहां की स्थापत्य कला हो या धार्मिक महत्व। यहां के राजसी परंपराएं हो या खाने की थाली। हर मायने में पूरी दुनिया जयपुर को याद रखती है। आज राजधानी जयपुर अपना 287वां स्थापना दिवस मना रहा है। गोविंददेवजी मंदिर में सुबह कत्थक की प्रस्तुति और विशेष पूजा अर्चना के साथ स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत हो गई। जिसके बाद अगले चार दिनों तक राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जयपुर अपना 287 वां स्थापना दिवस मना रहा है ...आज के दिन 1727 में महाराजा जयसिंह द्वितीय ने रखी थी गुलाबी नगर की नींव .. जयपुर के स्थापना दिवस पर राजधानी में जगह जगह कार्यक्रम हो रहे हैं ..भगवान गोविंद देवजी मंदिर में कला संस्कृति ओर पर्यटन विभाग द्वारा कत्थक नृत्य पेश किया गया ..इस दौरान कत्थक कलाकारों ने अपनी दिलकश पस्तुती से दर्शकों का मन मोह लिया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।