(India)
शास्त्रों में इस दिन का बड़ा महत्व बताया गया है क्योंकि आज के ही दिन त्रेतायुग में भगवान राम का विवाह देवी सीता से हुआ था। भारत के साथ ही नेपाल में भी इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान राम, पुरुषों में सबसे श्रेष्ठ मर्यादा पुरुषोत्म माने जाते हैं तो वहीं देवी सीता भी मां लक्ष्मी का रूप और संपूर्ण स्त्री मानी जाती हैं। हिन्दू पौराणिक कथाओं में राम और सीता की महत्ता को देखते हुए इनके सम्मान में ही विवाह पंचमी का शुभ मांगलिक त्योहार मनाया जाता है। देशभर के मंदिरों में विवाह पंचमी के दिन राम और सीता के विवाह का अभिनय होता है। नेपाल के जनकपुर में भी इस दिन को खासे उत्साह के साथ मनाया जाता है। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि जनकपुर के राजा जनक के घर ही देवी सीता का जन्म हुआ था। और यहीं राम और सीता का विवाह भी संपन्न हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।