प्राचीन मान्यता: रोज सुबह करेंगे ये उपाय तो यमदूत कभी पास नहीं आएंगे
(India) मौत से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य है, जिन्हें हर इंसान जानना चाहता है, लेकिन कभी जान नहीं पाता है। इसलिए मृत्यु से जुड़ी ऐसी ही जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए हिंदू धर्म ग्रंथों में मृत्यु व उसके बाद के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बाते बताई गई हैं। पुराणों में जो कथाएं मिलती हैं, उनके अनुसार यम के दूत बड़े ही भयानक और निर्दयी हैं।
मौत के समय जब वे आत्मा को अपने साथ लेने आते हैं तो इन्हें देखते ही मरने वाला व्यक्ति डर से कांपने लगता है। शरीर से प्राण निकालने के बाद यह आत्मा अपने पास में बांध लेते हैं और तरह-तरह की यातनाएं देते हुए यम के दरबार में लेकर जाते हैं। एक आसान सा उपाय है, जिनका पालन यदि आप हर दिन करें तो आपके पास यम के दूत आने से भी घबराएंगे। यदि वे आपके पास आ भी गए तो आपको कष्ट देने की बजाए, उन्हें खुद ही कष्ट भोगना पड़ता है। इसका उल्लेख भविष्य पुराण में किया गया है।
भविष्य पुराण के अनुसार एक बार ब्रह्मा जी वासुदेव जी से सूर्य पूजा का महत्व बताते हुए कहते हैं कि जो व्यक्ति नियमित सूर्य देव की पूजा करता है उस पर यमराज की कृपा बनी रहती है। ब्रह्मा जी ने बताया कि यमराज ने अपने दूतों को यह आदेश दिया है कि जो व्यक्ति सूर्य देव को नियमित दूध और घी अर्पित करता है उसके आस-पास भी यम के दूत नहीं जाएं।
कैसे अर्पित करें - दूध और घी- एक लौटे में दूध लेकर उसमें थोड़ा सा घी डालकर सूर्य देव को अर्पित करें। - यमराज ने यमदूतों को बताया कि सूर्यदेव उनके पिता हैं और जो भी व्यक्ति सूर्यदेव की पूजा करता है। वह उनके पिता की शरण में होता है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों से यमदूत दूर रहें। यदि गलती से भी ऐसे व्यक्ति के पास चले गए तो उनकी शक्ति सामाप्त हो जाएगी और मूच्र्छित हो जाएंगे। भविष्य पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति नियमित फल, फूल, धूप और वस्त्र अर्पित करके सूर्य भगवान की पूजा करता है। उनके आस-पास भी यमदूतों को जाने की आज्ञा नहीं है। जो व्यक्ति सूर्य मंदिर की सफाई करता है उसकी तीन पीढ़ियां यमदूतों के प्रभाव से बचे रहते हैं। - सूर्य भगवान का मंदिर बनवाने वाले के तो कई पीढ़ियां यमदूतों के प्रभाव और यमलोक जाने से बच जाते हैं। ऐसे लोगों को मरने के बाद स्वर्ग का सुख मिलता है। ऐसे व्यक्तियों को सूर्यलोक में स्थान प्राप्त होता है। यदि आप यह सब नहीं कर पाएं तो जब भी मौका मिले सूर्य देव के यहां बताए गए मंत्रों का ध्यान करें इससे भी यमदूत का भय नहीं रहता है।
प्राचीन मान्यता: रोज सुबह करेंगे ये उपाय तो यमदूत कभी पास नहीं आएंगे
1. ऊं घृणिं सूर्याय नम: ।
2. ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
3. ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
4. ह्रीं घृणि: सूर्य आदित्य: क्लीं।
5. ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम: ।
एक कथा के अनुसार एक बार यमराज की आज्ञा का उल्लंघन करके यमदूत सूर्य भक्त सत्राजित के पास पहुंच गए, लेकिन सूर्यदेव के प्रभाव से यमदूत बेहोश होकर गिर पड़े।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।