आज ही के दिन दी गई थी इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी
(India) सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षाकर्मियों में थे। इन लोगों ने इंदिरा गांधी को 31 अक्टूबर 1984 को सरकारी आवास पर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी। केहर सिंह इस षडयंत्र में शामिल था । एक अन्य हत्यारे बेअंत सिंह को उसी समय अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था । 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले सतवंत सिंह और केहर सिंह को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी । सतवंत सिंह और केहर सिंह का फांसी देने के बाद तिहाड़ जेल में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था । बेअंत सिंह जहां स्पॉट पर ही मारा गया था, वहीं सतवंत सिंह और उसके सहयोगी केहर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि हत्या के बाद बेअंत सिंह को सरूक्षाकर्मियों ने मार गिराया था, जबकि सतवंत सिंह को 10 गोलियां लगी थी और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सतवंत को एक अन्य सहयोगी कहार सिंह के साथ मौत की सजा सुनाई गई । इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मौत की सजा मिलने के बाद एक महीने से भी कम समय में फांसी दे दी गई थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।