आज भी संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, सऊदी अरब और ईरान जैसे देशों में मौत की सजा विभिन्न रूपों में दी जाती है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के आंकड़े के अनुसार 2013 में तकरीबन 778 लोगों को विभिन्न अपराधों के लिए मार डाला गया है। लेकिन कुछ देशों में ऐसी क्रूर सजा दी जाती है जो मौत से भी बदतर होती है। कुछ जगहों पर तो मानसिक या शारीरिक दंड भी दिया जाता है।
आज हम आपको दुनियाभर में विभिन्न अपराध करने पर दी जाने वाली सजा के बारे में बताने जा रहे हैं।
सिर काटना
सजाः अपराधी का सिर कलम करना।
देशः इंग्लैंड, साउदी अरब
फैक्टः इंग्लैंड में महारानी एलिजाबेथ के जमाने से इस तरह की सजा का प्रावधान है। वहीं साउदी अरब में इस तरह की सजा को कानूनी तौर पर मान्यता मिली हुई है। 15 अक्टूबर 2014 को यहां टोना-टोटका सहित अन्य अपराध करने पर 59 लोगों के सिर कलम कर दिए गए थे।
फायरिंग दस्ते
सजाः 300 सैनिकों को गोली मार दी।
देशः ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी
फैक्टः आर्मी को शक था कहीं सैनिक बॉर्डर पर दूसरे देश के सैनिकों को भड़काने का काम न करें।
अपराधी को जलाना
सजाः जिंदा जला देना
देशः इंग्लैंड
फैक्टः मध्यकाल में पुरुषों और महिलाओं को राजद्रोह करने पर जला दिया जाता था। अंग्रेजों द्वारा 1431 में कई जानी-मानी हस्तियों को ये सजा दी गई थी। वहीं 1600 में इतालवी वैज्ञानिक और दार्शनिक जिओरडनो ब्रूनो को भी जिंदा जला दिया गया था।
उबालना
सजाः उबलते पानी, तेल में डालना।
देशः इंग्लैंड
फैक्टः खाने में जहर मिलाने पर ये सजा दी जाती है। 1500 में आठवें हेनरी के कार्यकाल में खाने में जहर मिलाने पर आरोपी को सजा दी जाती थी। वहीं 1531 में रोचेस्टर के बिशप के खाने में कुक रिचर्ड रोजे ने जहर मिला दिया था। 1542 में मार्गरेट डेवी नाम की नौकरानी को मालकिन के खाने में जहर मिलाने के कारण सजा के तौर पर खौलते पानी में उबाला गया था। हालांकि ये कानून 1547 में रद्द कर दिया गया था।
गर्दन से लटकाना
सजाः राजद्रोह करने पर लटकाना
देशः इंग्लैंड
फैक्टः सजा के तौर पर गर्दन से लटकाया या घोड़ों से घसीटा जाता है। अपराधी के शरीर को मरने से पहले ही काट दिया जाता है। शरीर के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है, ताकि आगे कोई भी इस तरह का अपराध न करें। इस तरह की सजा का प्रावधान 1241 में शुरू हुआ था।दुनिया की भयानक सजाएं: मशीन से काटे तो कहीं उबाले जाते थे अपराधी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।