मकर संक्रांति स्नान के साथ माघ मेला आज से शुरू हो गया है । घने कोहरे और गलन के बावजूद तड़के सुबह चार बजे से ही गंगा के घाटों में स्नान का दौर शुरू हो गया । मेला क्षेत्र में सोमवार देर रात तक कल्पवासियों और स्नानार्थियों का तांता लगा हुआ था। प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर्व पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान जताया है। धर्माचार्यो के अनुसार मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होंगे और स्नानपर्व शुरू हो जाएगा। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही संगम तट पर एक माह तक चलने वाला कल्पवास भी शुरू हो जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।