गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मौजूदगी को देखते हुए सोमवार से ही इंडिया गेट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है..... इंडिया गेट के आउटर सर्कल पर बैरिकेड लगाकर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इसके साथ ही राजपथ पर भी जगह-जगह हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैद हैं....आपको बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस से दो-तीन दिन पहले इंडिया गेट को आम लोगों के लिए बंद किया जाता था.... लेकिन इस साल पहले ही बंद कर दिया गया... इसका मुख्य कारण गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की होने वाली मौजूदगी को माना जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। वहीं इंडिया गेट के पूरे इनर सर्कल को लोहे के बाड़े से घेर दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों के लिए मचान भी बना दिए गए हैं। राजपथ पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां करीब-करीब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।