महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया शाखा बोधगया परिसर स्थित जयश्री महाबोधि विहार का 8 वां वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ रविवार से होगा। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह में एक ओर जहां भगवान बुद्ध तथा उनके दो शिष्य अरहंत सारिपुत्त व महा मोग्गलान के अस्थि अवशेष का श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। वहीं, सोसाइटी के संस्थापक अनागरिक धम्मपाल के जीवन व बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यो की चित्र प्रदर्शनी और स्क्रीन शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। सोसाइटी के महासचिव सह प्रभारी भंते के. मेंदाकर थेरो ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातरू 6रू30 बजे विशेष सूत्त पाठ से किया जाएगा। उसके बाद सोसाइटी परिसर से एक शोभा यात्रा महाबोधि मंदिर तक निकाली जाएगी। भगवान बुद्ध व उनके दो शिष्यों के अस्थि अवशेष तीन दिन तक प्रातरू 8 से 10 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। सोसाइटी परिसर में प्रातरू 8 बजे से संध्या 5 बजे तक फोटो प्रदर्शनी व स्क्रीन शो चलेगा और संध्या बेला में सोसाइटी परिसर के इर्दगिर्द 10 हजार मोमबत्ती प्रज्वलित की जाएगी। मंगलवार को समापन दिवस पर 2 बजे दिन में कालचक्र मैदान से 80 फीट विशाल बुद्ध मूर्ति तक भगवान बुद्ध व उनके दोनों शिष्य के अस्थि अवशेष के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।