करीब 34 साल पहले जिस शादी को लेकर पूरी दुनिया दीवानी थी, असल में उसको लेकर दुल्हा-दुल्हन ही उत्सुक नहीं थे। एक नई किताब के अनुसार प्रिंस चार्ल्स व प्रिंसेस डायना एक-दूजे के नहीं होना चाहते थे। दोनों अपने संबंधों पर पूर्ण विराम लगाना चाहते थे। लेकिन, बड़े पैमाने पर हो चुकी तैयारियों के कारण ऐसा नहीं हो सका। यह सनसनीखेज दावा ‘चार्ल्स-हार्ट ऑफ ए किंग’ नामक किताब में किया गया है। कैथरीन मेयर की यह किताब गुरुवार को बाजार में आएगी। उससे पहले ही यह किताब सुर्खियों में आ गई है। इस अनधिकृत जीवनी में प्रिंस के एक करीबी के हवाले से ये बातें लिखी गई हैं। ‘द टेलीग्राफ’ ने पुस्तक के हवाले से कहा है कि शादी नहीं करने के लिए प्रिंस चार्ल्स और डायना के अपने-अपने कारण थे। प्रिंस चाल्र्स शादी की पूर्व संध्या पर डायना के साथ अपना संबंध तोडने का विचार कर रहे थे। उनका मानना था कि वह ऐसी लड़की से जल्दबाजी में शादी कर रहे हैं, जिसे वह ढंग से जानते तक नहीं हैं। उनकी नजर में डायना विनोदी स्वभाव की भी नहीं थीं। उन्होंने अपने एक करीबी से कहा था कि वह इस दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते। वहीं, डायना जानती थीं कि श्प्रिंस ऑफ वेल्सश् कैमिला पारकर के प्रति लगाव रखते हैं। डायना ने अपनी जीवनी के लेखक एंड्रयू मोर्टन को भी बताया था कि उन्होंने अपनी बहनों से कहा था कि वह यह शादी नहीं करना चाहती, क्योंकि यह एक अविश्वसनीय रिश्ता होगा। मेयर के अनुसार हालांकि डायना को यह नहीं पता था कि उनके भावी पति भी ऐसा ही सोच रहे हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।