चांद पर पहला कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग फिर चर्चा में हैं। आर्मस्ट्रांग के घर से एक झोला (मैकडिविट पर्स) मिला है। चार दशक से ज्यादा समय से माना जा रहा था कि यह झोला चांद पर ही छूट गया था। इस झोले में अपोलो-11 मिशन से जुड़ी कई चीजें हैं। एक 16 मिमी का कैमरा है। इस कैमरे ने चांद पर मानव के अवतरण को कैद किया था। आर्मस्ट्रांग का कमरबंद और कई हार्डवेयर सामान भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल मिशन के दौरान किया गया था। कैमरे को वाशिंगटन डीसी स्थित राष्ट्रीय वायु एवं अंतरिक्ष संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी भी जल्द होगी। यह झोला आर्मस्ट्रांग की पत्नी कैरोल को 2013 में अपने घर में मिला था। उन्होंने इसकी सूचना संग्रहालय को दी। इसके बाद विशेषज्ञों ने इसकी जांच की और इसके ऐतिहासिक मिशन से जुड़े होने की पुष्टि की। आर्मस्ट्रांग का 2012 में निधन हो गया था।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।