शीतला माता को लग रहा है ठंडे पकवानों का भोग
(India)
प्रदेशभर में आज शीतलाअष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है, महिलाएं ठंडे पकवानों का माता को भोग लगाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रही है। साथ ही आज लोग बने हुए ठंडे पकवान खाएंगे। वहीं चाकसू में शीतला माता का मेला परवान पर है। मेला स्थल पर प्रशासन की ओर से पुलिस जाब्ते की व्यवस्था की गई है। मेला स्थल पर कानून एवं व्यवस्था के लिए एक दर्जन स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। शीतला माता का लोक देवी देवताओं में प्रमुख स्थान है। लोग बडी माता, बोदरी माता, मोतीझरा, पानीझरा के प्रकोप से बचने के लिए माताजी की श्रद्धा ओर पूर्ण विश्वास से पूजा कर ठंडे पकवानों का भोग लगाते हैं। मेले में शहर के अलावा आसपास के गावों के लोग शामिल हो रहेे है। वहीं टोंक रोड पर यातायात का जबरदस्त दबाव रहेगा। शहर से मेले के लिए अतिरिक्त बसें भी चलेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।