प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में पेरिस पहुंच गए है। अपनी चार दिनों की फ्रांस यात्रा के दौरान मोदी की ओलांद के साथ चर्चा होगी, साथ ही वह कारोबारी नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे।इस दौरान बातचीत के केंद्र में असैन्य परमाणु, रक्षा और व्यापारिक मुद्दे होंगे। फ्रांस की यात्रा के दौरान एक प्रमुख आकर्षण मोदी और ओलांद की नाव की सवारी होगी जिसे नाव पर चर्चा बताया जा रहा है। मोदी की कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ श्चाय पर चर्चाश् हो चुकी है जिसमें इस वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ चर्चा शामिल है।फ्रांस की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रथम विश्व युद्ध स्मारक जाएंगे और फ्रांस की ओर से लडते हुए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले करीब 10 हजार भारतीयों को श्रद्धांजलि देंगे। मोदी यूनेस्को के मुख्यालय भी जाएंगे, साथ ही एयरबस सुविधा केंद्र और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी के कार्यालय भी जाएंगे।पहले चरण की यात्रा समाप्त करने के बाद मोदी जर्मनी जाएंगे जहां उनकी व्यस्तताओं में कारोबार और प्रौद्योगिकी से जुड़े विषय शामिल हैं और जिनका मकसद मेक इन इंडिया अभियान में हिस्सेदारी आकर्षित करना है। तीसरे चरण के दौरान मोदी कनाडा जाएंगे। यह पिछले 42 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कनाडा यात्रा होगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।