8 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में पूर्णकालिक राज्यपाल नहीं होने के चलते केंद्र सरकार ने उपयुक्त उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। नए नामों में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक के नाम प्रमुख रूप से लिए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल के रूप में सरकार शीर्ष नेताओं, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के नामों पर भी विचार कर रही है। राज्यपालों की नियुक्ति के साथ ही केबिनेट में भी फेरबदल की अटकलें जोरों पर है। यशवंत सिन्हा का नाम चीन में स्थापित होने वाले ब्रिक्स बैंक और इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के लिए लिया जा रहा है। इन नामों के अलावा पूर्व मंत्री जयवंती मेहता, सिलचर से पूर्व सांसद कबिन्द्रा पुरकयस्था और बिहार से एक दलित नेता का नाम भी दौड़ में शामिल है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।