बैसाखी का पर्व मनाने के लिए अमृतसर से एक सिख जत्था ऐतिहासिक गुरुदवारा श्री पंजा साहिब और अन्य गुरूदवारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। ये जत्था एक विशेष गाड़ी से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ..आज ही ये जत्था पंजा साहिब गुरूदवारा पहुंच जाएगा। ये जत्था 12 अप्रैल को अखंड पाठ शुरू करेगा.... जबकि 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाएंगे। ये जत्था पाकिस्तान के कई गुरुद्वारों के दर्शन कर 20 अप्रैल को वतन वापस लौट आएगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान जाने के लिए करीब 680 सिखों ने आवेदन किया था... जिसमें से 34 लोगों का आवेदन निरस्त कर दिया गया। गुरू के दर्शन करने जा रहे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।