पाकिस्तान ने आडवाणी के लिए भेजा कटासराज का पवित्र जल
(India)
पाकिस्तान ने सद्भावना दिखाते हुए पंजाब के चकवाल जिले में स्थित कटासराज मंदिर के पवित्र जल का कलश भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भेजा है। आडवाणी 2005 में जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने के लिए मंदिर गए थे। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने गुरवार को मंदिर के अमर कुंड के पवित्र जल का कलश आडवाणी को भेजा। 2005 में पाकिस्तान की सरकार ने भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष आडवाणी को देश के पंजाब प्रांत में स्थित कटासराज मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया था। तब से ही आडवाणी मंदिर में चल रहे काम की प्रगति की जानकारी लेते रहे हैं। वे भारत आने वाली हर पाकिस्तानी हस्ती से इस बारे में पूछते रहे हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।