कोलकाता की लोकल ट्रेन में ब्लास्ट
(India)

पश्चिम बंगाल में आज सुबह एक लोकल ट्रेन में ब्लास्ट की खबर है। घटना में 17 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो गुटों में झड़प के बाद देसी बम फेंके गए, जिनसे ब्लास्ट हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग कौन थे और बम कहां ले जा रहे थे। टीवी चैनलों के मुताबिक, यह धमाका मंगलवार सुबह टीटा नगर रेलवे स्टेशन के पास कृष्णानगर लोकल ट्रेन में हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।