कर्नाटक के मंत्री बोले-अधिकारियों को खुशी से टिप या सम्मान दे,बयान पर मचा हड़कंप
(DantaRamgarh, Sikar) कर्नाटक में सरकारी अधिकरियों को पैसे देने को लेकर एक मंत्री के बयान पर विवाद हो गया। मंत्री केएम शिवलिंगे गौड़ा ने कहा की अगर अधिकारी समय पर काम करते है, तो उन्हें ख़ुशी से टिप या सम्मान देने में कोई बुराई नहीं है।

यह बयान 19 सितम्बर को हसन जिले के सकलेशपुर में आयोजित एक जन-शिकायत बैठक के दौरान सामने आया। बैठक में मौजूद एक किसान ने मंत्री के बयान में सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों को सरकार वेतन देती है, तो फिर जनता उन्हें अलग से पैसे क्यों दें?

किसान और वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने इस बयान का विरोध किया इसके बाद बैठक में बहस शुरू हो गयी और माहौल तनावपूर्ण हो गयी।

विवाद बढ़ने पर मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों की सहारना करना था। उन्होंने ये भी कहा कि वह रिश्वत देने की बात नहीं कर रहे थे और किसी अधिकारी को जबरदस्ती पैसे नहीं लेने चाहिए ।

भाजपा के मंत्री इस बयान पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। बीजेपी नेता सीटी रवि ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार रिश्वत के खिलाफ है, तो मंत्री अधिकारियों को सम्मान के नाम कर पैसे देने की बात क्यों कर रही है।

मामले पर हासन की डिप्टी कमिश्नर केएल लता कुमारी ने लोगों को शांत करने की कोशिश की और उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी काम करने के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।